जहानाबाद, मार्च 28 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। विगत एक सप्ताह से अपहृत लड़की को मेहंदिया पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मालूम हो कि मेहंदीया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद इसके परिजन द्वारा मेहंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा पटना के रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर लिया गया। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि बरामद लड़की को अरवल के अल्पावास गृह मे रखा गया है। बरामद लड़की की मेडिकल जांच कराई जायेगी। साथ ही साथ 183 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसके परिजन द्वारा गांव के ही एक युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन अनुसंधान के बाद यह पता चला की लड़की की मर्जी के विरुद्ध परिजन शादी करना चाहते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.