अपहृत नाबालिग लड़की सूरत से बरामद
आरा, अगस्त 16 -- शाहपुर। बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया से कथित तौर पर अपहृत एक नाबालिक लड़की को पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद किया है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के बाबा के बयान पर बहोरनपुर थाना में युवक समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार और आईओ सूरज सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लड़की को सूरत से बहोरनपुर थाना लाई। पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि बक्सर जिला के डुमरांव निवासी रोहित कुमार अपने ननिहाल चंदा केवटिया आता था, जहां से उक्त लड़की को भगा ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.