जहानाबाद, मई 29 -- शादी की नीयत से भगाने का आरोप काको, निज संवाददाता। पाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी की नीयत से कथित रूप से भगाई गई नाबालिग लड़की को काको थाना क्षेत्र के दमोह गांव से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। यह भी पढ़ें- अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, विधि विरुद्ध बालक निरुद्धलड़की के अपहरण की रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के कोशियावां-सिकरिया गांव निवासी रमेश पासवान ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने बताया कि 13 मई की शाम उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां ...