अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस दबाव के बीच थाने पहुंची
भागलपुर, जून 4 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अपहृत की गई नाबालिग लड़की पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच स्वयं थाने पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को संरक्षण में लेकर अनुमंडल अस्पताल में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया। बताया जाता है कि लड़की के पिता ने एक नामजद युवक एवं उसके परिजनों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- 13 दिन बाद कोतवाली पहुंची किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.