मधुबनी, मार्च 6 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर थाने के एक गांव से अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया जबकि मुख्य अपहरणकर्ता 25 वर्षीय युवक कारी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अपहृता की बरामदगी तथा अपहर्ता की गिरफ्तारी शुक्रवार को एसआई सह केस अनुसंधानक लक्ष्मण साह ने महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। एसआई सह केस अनुसंधानक लक्ष्मण साह ने बताया कि इस मामले में एफआईआर 55/26 दर्ज है। उन्होंने बताया कि एक अन्य नामजद आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। जबकि शुक्रवार को अपहृता को बरामद किया गया व मुख्य अपहर्ता युवक कारी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...