सीतामढ़ी, मार्च 9 -- पुपरी। पुपरी पुलिस ने ओवरब्रिज से दो साल पहले तथाकथित अपहृत लड़की को खोज लिया है। नाबालिग से बालिग तक का सफर तय करते हुए एक बच्चें की मां बनी तथाकथित अपहृता ने पुलिस को अपहरण की बात को गलत बताया। उसने किसी अन्य लड़का से स्वेच्छा से शादी करने की बात बताई है। बहरहाल केस का अनुसंधानक एसआई विजेंदर नारायण ने अपहृत लड़की को स्वीकारोक्ति बयान के लिए कोर्ट में पेश किया है। गौरतलब है कि अपहृत की मां ने पुपरी थाने में नाबालिग पुत्री के अपहरण होने की घटना को लेकर कांड दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.