गुमला, मार्च 24 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा को बिते दिनों अपहरण कर लिया गया था। लेकिन सिसई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर ली। वहीं अपहरणकर्ता नाबालिग होने के कारण उसे गिरफ्तार कर सोमवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानेदार निरज कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को थाना क्षेत्र के एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर कहीं भगा ले जाने को लेकर छात्रा के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर अपने उच्च अधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई। इसी दौरान टेक्निकल सेल की मदद से नाबालिग छात्रा और अपहरणकर्ता को धनबाद से बरामद कर ली गई।थानेदार ने बताया...