मोतिहारी, अप्रैल 17 -- सुगौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा किशोरी के अपहरण के 26 दिन बाद भी पुलिस सुराग ढूंढने में विफल रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व एक समुदाय के लोगों ने रविवार को थाना के बगल में स्थित गांधी आश्रम में धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसको लेकर अपहृत नाबालिग की मां ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर रविवार को आहूत कार्यक्रम के लिए आवेदन सौंपा है। घटना के दिन से ही परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर लगातार उसकी बरामदगी के लिए पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। इससे पुलिस के इस कार्यशैली से लोगों में उबाल और बढ़ गया। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से वैज्ञानिक तरीके से बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.