मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक छात्रा को पुलिस ने पूर्वी चंपारण के गरहिया थाना क्षेत्र के पूनास गांव से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता के मोबाइल फोन के लोकेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई। केस के अनुसंधानक अनुपमा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने गरहिया थाने की पुलिस के सहयोग से एक मकान में छापेमारी की गई। अपहृत छात्रा और उसी के गांव के युवक निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया छात्रा का कोर्ट में 164 का बयान कराया गया। अपहरणकर्ता निरंजन को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.