समस्तीपुर, जून 28 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई लाल बचन प्रसाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कुशियारी से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक किशोरी को बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंधिया थाना क्षेत्र के सिंधिया निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि बीते दिनों नाबालिक किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी उसकी मां ने दर्ज करायी थी। नाबालिक किशोरी को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। वही 164 का बयान न्यायालय में कराया जायेगा। जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...