बगहा, दिसम्बर 17 -- मैनाटाड़। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो महीने पहले शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि स्थानीय बाजार से उसकी बरामदगी की गई है। उसे मेडिकल जांच और बयान के लिए बेतिया भेजा गया है। वहीं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विगत तीन अक्टूबर को थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.