गोपालगंज, मार्च 25 -- मांझागढ़। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से अपहृत दो युवतियों को मांझागढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। इस मामले में परिजनों द्वारा युवतियों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जानकारी के एक गांव से 20 फरवरी को एक युवती को कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इस मामले में युवती के पिता ने अजीत कुमार यादव, अमरजीत कुमार यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दूसरी घटना में विगत 23 दिसंबर को एक गांव के नीतीश कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य लोगों पर एक युवती के घर में घुसकर जबरन उसे उठाकर स्कॉर्पियो से फरार होने का आरोप है। इस मामले में युवती की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक...