बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- अपहृत छात्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाने की पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में छापेमारी कर अपहृत की गई छात्रा को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नालंदा जिले के रहुई थाना के मंदिलपुर गांव निवासी मिथलेश यादव का पुत्र राहुल कुमार है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले भागा गया था। छात्रा के पिता ने एफआईआर करायी थी। मोाबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को बंगाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.