बगहा, मार्च 2 -- मैनाटाड़। 17 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित एक कोचिंग जा रही ग़ायब छात्रा रविवार को थाने पर पहुंची। उसके साथ आरोपी भी मौजूद था। थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि लड़की की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी थी। सूरज कुमार सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके आलोक में अपहृत छात्रा की बरामदगी और अपहर्ता सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। पुलिसिया दबिश के कारण नाबालिग लड़की और अपहर्ता सूरज कुमार दोनों थाने पर पहच गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के 164 के बयान और मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है। वही अपहरणकर्ता को भी न्यायलय में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...