आरा, अप्रैल 15 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से अपहृत एक नाबालिग छात्रा को आरा टाउन थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 दिन पूर्व विशुनपुरा गांव की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में परिजनों की ओर से सहार थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को आरा के टाउन थाना क्षेत्र से बरामद किया। बरामदगी के बाद छात्रा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सहार थाने के अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बरामदगी की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.