अपहृत-गुम लोगों की बरामदगी को प्रत्येक जिले में बनेगी मॉनिटरिंग टीम
रांची, जुलाई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में गुम या अपहृत हुए बच्चों एवं व्यस्कों की बरामदगी के मामलों में कार्रवाई की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक जिले में मॉनिटरिंग टीम बनायी गई है। इस सेल का नेतृत्व प्रत्येक जिले में डीएसपी मुख्यालय करेंगे, जबकि टीम में एक इंस्पेक्टर, जिला में प्रतिनियुक्ति सीआईडी टीम के एक पदाधिकारी, एक महिला व एक पुरुष दारोगा सदस्य के तौर पर शामिल किए जाएंगे। डीजीपी ने आदेश दिया है कि सभी जिलों के एसपी अपने-अपने जिले में मॉनिटरिंग सेल का गठन कर अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को भेजें।
कैसे काम करेगी मॉनिटरिंग टीम डीजीपी ने आदेश दिया है कि जिलों में गठित मॉनिटिरंग टीम अपने-अपने जिले के गुम या अपह्त बच्चों-व्यस्कों की बरामदगी के मामले में कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रत्येक माह के 1 व 16 तारीख को जिले के एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.