जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर।उद्यमी पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड में जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। कार जप्त कर लिया और हथियार भी बरामद कर लिया है। कैरव गांधी को पुलिस ने साहसिक रणनीति के तहत सुरक्षित मुक्त कराया। सूत्रों के अनुसार जब कार से अपहर्ता कैरव को एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर शिफ्ट कर रहे थे, उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।सूत्रों के अनुसार, पुलिस को तीन दिन पहले ही अपहर्ताओं के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी। हालांकि, उस ठिकाने पर सीधे छापा मारना कैरव गांधी की जान के लिए खतरा बन सकता था। अपहर्ता किसी भी अप्रिय स्थिति में कैरव को नुकसान पहुंचा सकते थे। इसी वजह से पुलिस ने जल्दबाजी न करते हुए पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की योजना बनाई।पुलिस अधिकारियों ने इलाके में सादा कपड़ों में टीम तैनात की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.