किशनगंज, अप्रैल 1 -- पौआखाली। सुखानी थाना पुलिस को अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक 26/03/2026 धारा 140(3)/115(2)/126(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने अपहृत किशोर नाहीद आलम 17 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद किशोर की पहचान नाहीद आलम, पिता- निहाल, ग्राम- दिग्गी बस्ती, थाना- सुखानी, जिला- किशनगंज के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मन्नू कुमारी के अनुसार किशोर के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस टीम की सक्रियता के आधार पर किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.