रुडकी, अप्रैल 6 -- कलियर। अपहृत किशोरी को कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सद्दीक निवासी फतेहगंज बरेली, उत्तर प्रदेश हाल पीठ बाजार पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चार अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने दुकान गई थी और वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने 24 घंटे में इमाम साहब दरगाह परिसर के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान टीम में कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, उप निरीक्षक रामअवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल भादूराम शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...