इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- जसवंतनगर। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार किशोरी को जमुना बाग के पास पुल के नीचे से बरामद किया गया। मामले में पकड़ा गया आरोपी महासुख निवासी अक्षय बताया गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...