अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 2 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद।गौराबादशाहपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी सुमित गौतम नयनसंड के काली नगर तिराहा के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुजरात के वापी जनपद बलसाड़ से अपहृता किशोरी को भी बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.