अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित फरार
उन्नाव, जून 2 -- अचलगंज। एक सप्ताह पहले अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 19 मई की शाम शौच के लिए घर से निकली थी। जिसको गांव का ही युवक बहला कर अपहृत कर ले गया था। बेटी के घर न लौटने पर मां कलावती ने घटना की सूचना अचलगंज थाने में दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मनोहरपुर गांव निवासी रंजीत के विरुद्ध केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि आरोपित के परिजनों पर दबाव बनाते ही वह किशोरी को गांव में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवा कर आरोपित की तलाश में लगी है। बदरका चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि अतिशीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.