औरंगाबाद, जनवरी 22 -- ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पूर्व अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस मामले में आरोपित हसपुरा थाना क्षेत्र के चमुरा गांव निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सूचना के आधार पर नीलाम पत्र वाद में फरार चल रहे एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान ओबरा निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...