मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी महिला सपना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गांव में झाड़ू पोंछा लगाने का काम करती है। बीते रविवार की रात करीब 9 बजे वह गांव में झाड़ू पोंछा का काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी कपिल व उसका एक अज्ञात साथी बाइक पर आये और बहका कर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई थी। मामला दो भिन्न जातियों से जुड़ा होने के कारण तनाव की आशंका व्याप्त हो गयी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को अरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.