गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को फुसलाकर अगवा कर लिया और बाद में प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हो गई। अब आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर-एक में रहने वाले व्यक्ति ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत देकर बताया कि पहले वह कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर, हसनपुर इलाके में झुग्गी डालकर रहते थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नितिन उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा भी हुआ था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिवार को नवंबर 2025 में मजबूरन महोबा जिले के बहादुरपुर कला गांव में जाकर रहना पड़ा। आरोप है कि दस अप्रैल को उन...