देवरिया, मार्च 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए मां ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। गांव के ही किशोर ने किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले गया है। पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 2 महीने बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही एक किशोर ने बहला फुसलाकर 4 फरवरी को फरार हो गया। किशोरी की मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। 6 फरवरी को पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ अपोहन का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के लगभग 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। किशोरी के मां ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को शिकायती पत्र दिया। दिए शिकायती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.