गंगापार, मार्च 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर से पांच मार्च को अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया लेकिन अभी मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। उधर पीड़िता ने मंगलवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा भी दी।थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय बालिका पांच मार्च गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे होली मिलने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक से आए कुछ लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.