अपहृता सकुशल बरामद, पुलिस ने भेजा चिकित्सकीय परीक्षण को
आगरा, जुलाई 19 -- थाना क्षेत्र से गत दिनों अगवा हुई अपहृता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गत दिनों क्षेत्र से वर्ग विशेष का एक युवक एक युवती को वहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इस मामले में पीडिता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अमांपुर विकास सक्सेना ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को अगवा युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने शनिवार को अपहृता को क्षेत्र के करसाना गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस अपहृता को उसके बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.