अपहृता युवती सुकेला मोड़ से बरामद, आरोपी युवक फरार
भागलपुर, अप्रैल 28 -- भरगामा से संतोष कुमार की रिपोर्ट भरगामा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे फर्द बयान के लिए न्यायालय भेज दिया। यहां बता दें कि भरगामा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया कि उसकी पुत्री को एक चौकीदार के पुत्र द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान थे तथा युवती की मां ने पुलिस से शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आवेदन प्राप्त होते ही बिना देर किए पुलिस टीम का गठन किया और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक युवती को लेकर थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़ के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.