बगहा, जून 11 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोतिहारी के हरसिद्धि से अपहृता के साथ अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपी मंगलपुर का नरेश पासवान बताया गया। इस कांड के अनुसंधानकर्ताओं दरोगा राजाराम कुमार ने बताया कि इस बावत अपहृता की मां ने थाने में आवेदन देकर नरेश पासवान सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने के 52/26 में केस दर्ज कराई थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की बरामदगी व आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- अपहृता बरामद जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...