अररिया, मार्च 21 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में बीते 15 मार्च की शाम अपहृत नाबालिग लड़की को पलासी थाना पुलिस ने अपहर्ता सहित गुरुवार रात्रि नाटकीय ढंग से बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बरामद अपहृता को स्वास्थ्य परीक्षण व न्यायालय में बयान दर्ज करवाने के लिए अररिया भेजा जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अपहर्ता युवक पंकज कुमार यादव साकिन हसनपुर को न्यायालय भेजा जा रहा है। गौरतलब हो कि बीते 15 मार्च की शाम शौच के लिए निकली 17 वर्षीया लड़की को प्रेम प्रसंग में उक्त गिरफ्तार युवक द्वारा अपने सहयोगी की मदद से जबरन अगवा कर लिया गया था। उक्त लड़की करीब दस दिनों से अपने मामा के घर पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। इस मामले में कथित अपहृता के मामा द्वारा पलासी थाना में उक्त युवक सहित दस लोगों के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.