प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। जार्जटाउन थाना पुलिस अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी के परिजनों ने गोलू आदिवासी उर्फ विजय कुमार निवासी दारागंज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्या वाहिनी बस अड्डा के पास दबिश देकर किशोरी को सकुशल बरामद करने के साथ ही आरोपी गोलू आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि मूलरूप से चाकघाट रीवा निवासी गोलू आदिवासी दारागंज के गल्ला गोदाम के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। उसके खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.