अपहृता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अप्रैल 5 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अपहृता किशोरी को बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 मार्च को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया है। केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच पता चला कि आरोपी आकाश निषाद क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित कटहरी मोड़ पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर इसके पूर्व अपहृता किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.