भागलपुर, सितम्बर 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता किशोरी को शिवनारायणपुर पुलिस के सहयोग से रामजानीपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। अपहर्ता रामजानीपुर निवासी प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। लड़की के पिता ने थाने में पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...