अपहृता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
जौनपुर, मई 30 -- गौराबादशाहपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को शुक्रवार को बरामद कर लिया। किशोरी बीते 26 मई को घर से लापता हो गई थी। मामले में किशोरी के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। एसओ गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद और महिला कांस्टेबल अन्तिमा सिंह की टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- अपहृता को किया सकुशल बरामद यह भी पढ़ें- अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.