कुशीनगर, मई 9 -- पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाक्सो अधिनियम से संबधित वांछित अभियुक्त अतुल साहनी पुत्र छट्ठू साहनी निवासी वार्ड नंबर 12 नपं मथौली बाजार थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, दरोगा अंकित सिंह, सिपाही धीरेन्द्र राय व प्रदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...