मथुरा, फरवरी 13 -- थाना जैंत पुलिस ने गुरुवार को अपहरण कर हत्या का भय दिखाकर अवैध रूप से वसूली करने के आरोप में वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे उप निरीक्षक संदीप कुमार गश्त पर थे। तभी जैंत कट के समीप से चेकिंग के दौरान अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में अगस्त-2024 से वांछित चल रहे आरोपी प्रदीप राजपूत निवासी राठ, हमीरपुर को गिरफ्तार कर चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...