हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 29 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताया कि अपहरण कांड में 01, चोरी कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 21 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 06 वारंट एवं 85 कुर्की का निष्पादन किया। घनश्याम यह भी पढ़ें- अपहरण समेत अन्य मामलों में 29 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...