हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते रविवार को अपहरण, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, उत्पाद अधिनियम एवं अन्य मामलों में 28 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण के मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में एक, हत्या का प्रयास मामले में 06, उत्पाद अधिनियम में 07 एवं 13 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस के द्वारा 46 कुर्की का निष्पादन किया गया। जिले में वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों से 05 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो अल्युमिनियम पाइप बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...