हाजीपुर, मई 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से अलग-अलग मामलों 39 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में 01, अपहरण कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 02, एनडीपीएस एक्ट कांड में 03, चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 10 एवं अन्य मामले में 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 90 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- अपहरण समेत अन्य मामले में 39 गिरफ्तार साथ ही मादक पदार्थ के विरुद्ध विश...