हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या मामले में 02, अपहरण मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 03,वारंट मामले में 16 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 06 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 35 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। अवैध मादक पदार्थ 16.800 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने 301500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.