हाजीपुर, अप्रैल 9 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 25 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की हत्या के प्रयास कांड में 06, आर्म्स एक्ट कांड में 02,अपहरण कांड में 01, दहेज अधिनियम कांड में 01, चोरी के कांड में 01 एवं उत्पाद अधिनियम में 09 लोगों को पकड़ा गया। वही 18 वारंट एवं 09 कुर्की का निष्पादन किया गया। जिले में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। (हाजीपुर से घनश्याम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...