हाजीपुर, अप्रैल 30 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 02, अपहरण कांड में 01, हत्या का प्रयास कांड में 01, एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, चोरी के कांड में 03, उत्पाद अधिनियम में 06 एवं अन्य कांड में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 01 लाख 48 हजार रका जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब,36 लीटर विदेशी शराब, 12 किलो गांजा, 11 जिंदा कारतूस, 01 बाइक, 02 फोन, 01 घड़ी एवं 01 बाला बरामद किया गया। - घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.