हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 17 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण मामले में 01,आत्म हत्या मामले में 02,वारंट मामले में 04, उत्पाद अधिनियम मामले में 08 एवं अन्य मामले में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 10 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 01 लाख 26 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बाइक, एक कार, दो मोबाइल, एक सिलेंडर, एक चुल्हा, एक मास्टर चाभी बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.