हाजीपुर, मार्च 11 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 01,अपहरण मामले में 01,हत्या के प्रयास मामले में 03,एससी-एसटी एक्ट मामले में 01, एनडीपीएस एक्ट मामले में 01 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 05 लीटर देसी शराब एवं 33.570 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने 13 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर एक लाख 30 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.