मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर। बिहार एसटीएफ की टीम ने करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरूआ गांव के ट्रैक्टर चालक सुमंगल पासवान को अगवा कर हत्या करने के आरोपित पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सरैया थाना क्षेत्र से सोमवार को हुई। वह जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव का रहने वाला है। मामले के आईओ सह करजा थाना के दारोगा देवरंजन कुमार ने बताया कि जनवरी 2024 को शिवमंगल पासवान को ट्रैक्टर सहित अगवा कर लिया गया। उसकी हत्या कर शव को वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। हत्यारों ने उसकी ट्रैक्टर व ट्रॉली लूट ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...