फतेहपुर, जनवरी 29 -- विजयीपुर। छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा थाना पाली निवासी बजरंग प्रसाद बघेल उर्फ बजरंगी किशनपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले क्षेत्र की ही एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किशोरी के साथ छत्तीसगढ़ से ढूंढ निकाला और मेडिकल परीक्षण व बयानों के आधार पर गुरुवार को आरोपी को कोर्ट भेज दिया जहां से जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.