अपहरण या साजिश, लापता किशोरी बना पुलिस का सिरदर्द
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के 17 साल की किशोरी के कथित रूप से अपहरण कर लेने के मामले में एक सप्ताह पहले पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। आवेदन में उत्तर प्रदेश के बागपत के शमसद कुरैशी समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इधर किशोरी के पास मोबाइल नहीं रहने से राधानगर थाना पुलिस को तकनीकी सहायता में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार इंटर परीक्षा देने के पहले उक्त किशोरी घर से लापता हो गई थी। हालांकि तीन दिन बाद किशोरी के परिजनों ने गाजियाबाद स्टेशन से उसे साथ लाई थी। इधर, परिजनों के समझाने के बाद किशोरी ने परीक्षा देने में तैयार हुई , लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद ही फिर से एक बार लापता हो जाने से पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। हालांकि राधानगर थाना पुलिस इस मामले में दो लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.