प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। युवती को अगवाकर उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंकने के मामले में अभियोगी और 50 हजार के इनामी सत्यम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रधानपति और उसके सहयोगी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। कुंडा के एक गांव की युवती को 22 दिसंबर की रात करीब 10 बजे तब कार से अगवा कर लिया गया जब वह घर के बाहर खड़ी फोन से बात कर रही थी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने ताजउद्दीनपुर गांव के प्रधानपति सज्जन शुक्ला, नई बाजार निवासी सत्यम मिश्रा के खिलाफ आठ फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की। मामले में गिरफ्तार किए गए प्रधान प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगी श्रवण कुमार उर्फ कप्तान शुक्ला ने पुलिस की पूछताछ में युवती की गला दबाकर हत्या कर शव गंगा में फेकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा, लेकिन सत्यम मिश्रा फरा...