प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- पट्टी पुलिस ने नाबालिग भतीजी के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ढकवा तिराहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पीड़ित वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनामिका और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। वारदात में अमित कुमार की संलिप्तता की भी बात सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने यौन शोषण की भी आशंका जताई थी। पट्टी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अपहरण सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को उपनिरीक्षक अनीस कुमार और कांस्टेबल रमारतन मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर बरेली के ग्राम सरदारनगर, थाना भमोरा निवासी अमित कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...